पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन 399 अभ्यर्थी हुए शामिल,101 अनुपस्थित

by | Mar 3, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 3, 2025

उत्तरकाशी।

पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस की शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा शांति पूर्वक शुरु हुई, भर्ती के पहले 399 अभ्यर्थियों का नाप जोख लिया गया।सोमवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी सरिता डोबाल की देखरेख में पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा शांति पूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के पहले दिन 500 में से 399 अभ्यर्थियों का नाप जोख लिया गया।

एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि शारीरिक नाप जोख व दक्षता परीक्षा में 3437 अभ्यर्थियों नेे आवेदन किया है। एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि भर्ती परीक्षा में 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए हैं। एसपी डोबाल बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती करवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से कोई अनुचित डिमांड करता और प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना शीघ्र पुलिस को देने की अपील की।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!