कर्मचारियों ने किया यूपीएस व एनपीएस का विरोध, सांसदों को भेजा ज्ञापन

by | Mar 5, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 5, 2025

उत्तरकाशी।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जुड़े कर्मचारियों ने यूपीएस व एनपीएस के विरोध में उत्तराखंड के सांसदों को ज्ञापन भेजा। उन्होने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े कर्मचारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के यूपीएस व एनपीएस का विरोध किया। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के माध्यम से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, सांसद महेंद्र भट्ट व माला राज्य लक्ष्मी शाह को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों ने कहा केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारियों पर जबरन यूपीएस व एनपीएस थोप रही है, जबकि कर्मचारी इसका लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, कर्मचारियों ने कहा उन्हें सरकार की कोई भी स्कीम नहीं चाहिए। कर्मचारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली ही चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में सांसदों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अजय रावत, महामंत्री रामगोपाल पंवार,शंभू प्रसाद भट्ट, उत्तम राणा, करण भंडारी, बीरपाल पंवार, रमेश पंवार, बिपिन बिष्ट, भारती नौटियाल, प्रभुजोत कौर आदि शामिल थे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!