उत्तरकाशी।
रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में 55 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 10 मीटर दौड़ में महाविद्यालय के दिव्यांश राणा चैंपियन बने हैं। दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता की 10 हजार मीटर दौड़ में दिव्यांश राणा ने पहला, विनेश चौहान ने दूसरा और आयुष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में वैष्णवी नौटियाल प्रथम, आईस्मा द्वितीय और अंबिका तृतीय स्थान पर रही। 3 हजार मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राहुल कुमार प्रथम, आकाश पंवार द्वितीय और नितेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में अक्षय कुमार प्रथम, नितेश आर्य द्वितीय और विकास आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में देवकेंद्री ने प्रथम, वैष्णवी नौटियाल ने द्वितीय व साधना ने तृतीय प्राप्त किया। वहीं छात्र व छात्रा वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में प्रीति और जतिन ने प्रथम, वैष्णवी और सूरज ने द्वितीय तथा सोनिया और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में सूरज, अखिलेश, अभिदेश व आकाश प्रथम स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग में सिमरन, प्रीति, सोनिया, सबिता प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो.मधु थपलियाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा.अरविन्द रावत, सह प्रभारी मुकेश पाण्डेय, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल नौटियाल, सचिव कुलदीप, भगवान सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक मौजूद रहे।


0 Comments