उत्तरकाशी।भटवाड़ी में सहकारी समिति से खाद लेने के दौरान किसानों के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ किसान चोटिल भी हो गए। गुस्साएं किसानों ने समिति के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बुधवार दोपहर भटवाड़ी सहकारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों को डाई-अमोनियम फॉस्फेट का वितरण किया जाना था,लेकिन खाद लेने के लिए कार्यालय के बाहर 500 से अधिक किसान एकत्रित हो गए।

पहले खाद पाने के लिए किसानों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ किसान चोटिल भी हो गए। गुस्साएं किसानों ने समिति के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नटीण के पूर्व प्रधान महेंद्र पोखरियाल, किशन सिंह राणा, बचन सिंह रावत व बिरेश रावत ने कहा कि पहले भटवाड़ी क्षेत्र के किसानों को बार्सू व रैथल सहकारी समिति के माध्यम से खाद और बीज का वितरण किया जाता था। लेकिन अब दोनो समितियों मिला दिया है। जिस कारण अब एक समिति में बीज व खाद लेने के लिए किसानों की बीच भारी भीड़ जुट रही है। पूर्व प्रधान महेंद्र पोखरियाल ने बताया कि समिति में वर्तमान 16 सौ किसान पंजीकृत हैं। समिति के माध्यम से किसानों को डिमांड के अनुसार क्षेत्र के किसानों को खाद और बीज भी नहीं मिल रहे हैं, उन्होंने सहकारित विभाग और जिला प्रशासन से बीज व खाद वितरण के लिए चार समितियां बनाने तथा समितियों को पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग की, ताकि किसानों को बीज व खाद लेेने में सरलता मिल सके।


0 Comments