उत्तरकाशी।
उपला टकनौर क्षेत्र के आठ गांव के ग्रामीण हर्षिल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में उतर आए, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को उपला टकनौर के मुखबा, धराली, पुराली, हर्षिल, सुक्की, बगोरी, झाला व जसपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की ओर से हर्षिल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध किया।

डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने हर्षिल में शराब की दुकान न खोले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि हाल में हर्षिल व मुखबा दौरे पर आए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्र में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन सरकार अब यहां शराब की दुकान खोलकर माहौल खराब करने की तैयारी कर रही है। ज्ञापन देने वालों में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सत्येंद्र सेमवाल, निवर्तमान प्रधान दिनेश रावत, मोहन सिंह राणा,खुशाल सिंह नेगी व यशवीर नेगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


0 Comments