-लोनिवि सड़क के किलोमीटर एक को छोड़कर, किलोमीटर तीन पर पहले से बिछे डामर के ऊपर कर रहा डामरीकरण
-ग्रामीणों ने लगाया बजट को ठिकाने लगाने का आरोप, बदहाल किलोमीटर एक पर सालों से नहीं हुआ डामरीकरण
उत्तरकाशी। महर गांव के ग्रामीणों ने उलण-चमियारी मोटर मार्ग पर डमरीकरण का कार्य रुकवा कर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को महर गांव के ग्रामीण धरासू बैंड के आगे उलण-चमियारी मोटर मार्ग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां ग्रामीणों ने किलोमीटर तीन पर सड़क पर चल रहा डामरीकरण कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि विभाग ने जिस जगह पर डामर बीछाया है, उसी स्थान पर दोबार डामरीकरण कर बजट को ठिकाने लगाने का कार्य कर रहा है। जबकि सड़क के किलोमीटर एक पर डामर बिछाने की सख्त आवश्यकता है। सड़क के किलोमीटर एक पर सालों से डामरीकरण भी नहीं हुआ। जिस कारण सड़क बदहाल पड़ी है और ग्रामीण सड़क पर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मौके पर डामरीकरण कार्य रुकवा कर लोनिवि चिन्यालीसौड़ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण ने दो घंंटे तक विभाग के अधिशासीअभियंता का इंतजार किया, लेकिन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी के साथ कहा कि जब सड़क के किलोमीटर एक पर डामरीकरण नहीं हो जाता,तभी सड़क के किलोमीटर तीन पर डामरीकरण का कार्य होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज चौहान, सुशील जोगिला, सुरेंद्रपाल बलदेव सिंह, रणवीर, मुकुल, सुरेंद्र राणा, विजय राणा, विनोद चौहान व जसपाल आदि मौजूद थे।


0 Comments