दरबार में आने वाले नि:संतान दंपतियों पर चंदोमती माता की बरसती है विशेष कृपा
उत्तरकाशी। नवरात्र के पावन पर्व पर भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव स्थित चंदोमती माता के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को मल्ला गांव स्थित चंदोमती माता के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी रही।

यहां उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों से आए भक्तों ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। साथ ही माता चंदोमती से जीवन की खुशहाली के लिए सुख समृदि का अशीर्वाद मांगा। वहीं मल्ला और पाही गांव के युवा दिनरात माता चंदोमती की सेवा में तत्परता से जुटे हैं।

युवा मॉ के दर्शन के लिए दरबार में पहुंच रहे भक्तों के लिए फलहार की व्यवस्था कर सेवा भाव से कार्य कर रह हैं। चंदोमती माता के पुजारी राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि चंदोमती के दरबार में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है,उसकी वह मनोकामना पूर्ण हो जाती है। उन्होंने बताया कि नि:संतान दंपतियों पर चंदोमती माता की विशेष कृपा बरसती है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।


0 Comments