-कर्मचारी बोले एनपीएस में सरकार और कर्मचारियों का अंशदान 40 प्रतिशत था, यूपीएस में कर दिया 100 प्रतिशत।
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा से जुड़े कर्मचारी चिन्यालीसौड़ तहसील परिसर पहुंचे।

यहां कर्मचारियों ने तसहीलदार के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को एनपीएस और यूपीएस के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि जहां पहले एनपीएस में सरकार और कर्मचारियों का अंशदान 40 प्रतिशत था। वहीं अब यूपीएस में इसे 100 प्रतिशत कर दिया है, जो कि शेयर बाजार पर आधारित है। कर्मचारियों कहा कि उन्हें सरकार की कोई भी स्कीम वाली पेंशन नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र शाह, उत्तम राणा, अरविंद बडोनी, विजेंद्र पंवार, लोकेंद्र पैन्योली, चैन सिंह, कृपाल सिंह, दीनदयाल, जगवीर, मनमोहन, जयवीर, आशीष, बुद्धिबल्लभ व पुलम सिंह आदि मौजूद रहे।


0 Comments