-चारधाम यात्रा की तैयारी पूरी, डीएम व एसपी ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।
उत्तरकाशी।
देश-विदेश आने वाले तीर्थयात्रियों सहायता के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रुट पर इस बार पुलिस की दस मोबाइल बाइक दौड़ लगाएंगी। वहीं डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट व एसपी सरिता डोबाल ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।

जिला और पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारी पुरी कर ली है। शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट व एसपी सरिता डोबाल ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। साथ ही सरल और सुगम चारधाम यात्रा संचालन के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए। डीएम बिष्ट ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो रही है, हम सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए।

इस दौरान एसपी सरिता डोबाल ने यात्रा ड्यूटी के लिए नियुक्त पुलिस अधिकारी व जवानों को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से सरल और सुगम यात्रा के संचालन के निर्देश दिए।
तीर्थयात्रियों की सहायता के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर 10 मोबाइल बाइक लगाएंगी दौड़
उत्तरकाशी।
डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट व एसपी सरिता डोबाल ने पुलिस लाइन ज्ञानसू में गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रुट के लिए दस मोबाइल बाइक को रिबन काट कर मोबाइल बाइक को रवाना किया।

चारधाम यात्रा के दौरान यातायात का दबाव एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने लिए इस बार गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के यात्रा रुट पर पुलिस मोबाइल बाइक गस्त करती रहेेगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात दबाव, संवेदनशील व संकरे स्थानों पर व्यवस्थित यातायात एवं किसी भी अप्रिय घटना में त्वरित प्रतिवादन के लिए डीएम ने पुलिस को 10 मोटर साइकिल वाहन दिए हैं।


0 Comments