​​शिक्षकों ने एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार और उसके माता-पिता को किया सम्मानित

by | Jul 15, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खेल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, समाचार

-सचिन कुमार ने 18 मई को विश्व की सर्वाेच्च चोटी मॉउंट एवरेस्ट पर किया था सफल आरोहण।

उत्तरकाशी।

राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार को सम्मानित किया। आल इंडिया एनसीसी माउंट एवरेस्ट एक्सपिडीसन की ओर से आयोजित इस दल में सचिन कुमार ने 18 मई को विश्व की सर्वाेच्च चोटी मॉउंट एवरेस्ट का सफल आरोहण किया था।

मंगलवार राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली एवं प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल सिंह परमार ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल सिंह परमार ने बताया कि सचिन कुमार की इस उपलब्धि से केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरा जनपद अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन का छात्र-छात्राओं के जीवन में बहुत महत्व है।

सभी छात्राओं को सचिन से प्ररेणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षकों ने सचिन की माता अनीता देवी, पिता कुंवरपाल और बहिन मोनिका को भी सम्मानित किया। इस मौके पर संजय जगूड़ी, शैलेंद्र नौटियाल, महेंद्र सिंह रावत, प्रभाकर सेमवाल, कैलाशमणि गौड़, ओमप्रकाश बडोनी, सुनीता नौटियाल, अकलानंद भट्ट, मंजू नौटियाल, अजीता भंडारी, गिरीश असवाल आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!