सड़क नहीं खुलने से क्षतिग्रस्त पुल से आवाजाही करने को विवश हैं तीन गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चे

by | Jul 17, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, शिक्षा, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 17, 2025

-आपदा के 20 दिन बाद भी नहीं सुधरे कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखाली गांव में हालात, ग्रामीणों प्रशासन के ​खिलाफ रोष

उत्तरकाशी।

यमुनाघाटी के कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखाली गांव ग्रामीण व स्कूली बच्चे सड़क नहीं खुलने से जो​खिम के साथ आवाजाही करने को विवश हैं।

बडकोट तहसील के कुपड़ा, कुनसाला, त्रिखली गांव में आपदा के 20 दिन बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। तीन गांव को जोड़ने वाली सड़क 20 दिनों से बंद है। जिस कारण ग्रामीण व स्कूली बच्चे क्षतिग्रस्त पुल से आवाजाही करने को मजबूर हैं। खास तौर पर ग्रामीणों को गांव तक राशन पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों को गांव गांव तक अपने प्रचार करने में दिक्कते आ रही है। क्षेत्र में बीते 28 जून को आई आपदा के निशान अभी देखे जा सकते है।

हालात यह है कि प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग तक नहीं बनाया गया है। ग्रामीण पंकज राणा व दिलीप ने बताया कि सड़क और पुल नहीं बनने से ​शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को जल्द सड़क और पुल बनाने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभीतक धरातल पर ​स्थिति जस की तस बनी है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!