–मंजिरा देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हिटाणू में शुरू हुआ पाठ्यक्रम।- बीएएमएस की 60 सीटों और बीएड में 100 सीटों पर मान्यता मिली।
उत्तरकाशी।
जनपद के मंजिरा देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हिटाणू में अब छात्र-छात्राओं को जिले में ही बीएड और बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल एंड सर्जरी पाठ्यक्रम पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मंजिरा देवी विश्वविद्यालय को बीएड में 100 और आयुर्वेदिक कॉलेज को बीएएमएस में 60 सीटों की मान्यता मिली है।

मंजिरा देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवन नौटियाल ने बताया कि मंजीरा देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हिटाणु जनपद और पर्वतीय क्षेत्र का एकमात्र आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज है। उन्होंने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नई दिल्ली ने कॉलेज को बीएएमएस पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 के लिए 60 सीटों पर प्रवेश की मान्यता दी है।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद उत्तरी क्षेत्र कार्यालय नई दिल्ली ने अपने मंजीरा देवी विश्वविद्यालय हिटाणु को कला एवं हयूमिनिटी स्कूल के तहत बीएड पाठ्यक्रम को संचालन के लिए 100 सीटों की मान्यता दी है। प्रो.नौटियाल ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम के संचालन के लिए जल्द ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन सभी पाठ्यक्रम को संचालन के लिए संस्थान के लिए क्षेत्रवासियों ने आभार जताया है।


0 Comments