उत्तरकाशी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में प्रसुता माताओं को स्तनपान के फायदे और उसकी विधि की जानकारी दी।

सोमवार को जिला चिकित्सालय में प्रसूता माताओं के लिए स्तनपान की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएमएस डा.पीएस पोखरियाल ने स्तनपान के फायदों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. हरेेंद्र यादव, डॉ. हिमाद्रि रौंकली व डॉ. दानिश जमाल ने महिला चिकित्सालय में स्थित पोस्ट नटाल वार्ड मे प्रसूता माताओ को स्तनपान से होने वाले फायदों से अवगत कराया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया। जिसमें डॉर्कस सिंह ने पहला, आयुषी ने दूसरा व विमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डा.बीएस रावत जनपद में 1 अगस्त आगामी 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत समस्त चिकित्सा इकाइयों के साथ-साथ एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियां घर- घर जाकर प्रसुता माताओं को स्तनपान के फायदे व स्तनपान कराने की विधि की जानकारी प्रदान करेंगे।


0 Comments