उत्तरकाशी।
औषधि, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त ने नगर के विभिन्न मेडिकल स्टरों पर छापेमारी आभियान चलाया। चेकिंग दौरान एक मेडिकल स्टोर अनियमिताएं मिलने पर औषधि बिक्री एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत दवाओं के लिए अग्रिम आदेशों तक क्रय-विक्रय रोक पर लगाई गई।

जनपद में संचालित मेडिकल स्टारों पर लंबे समय से नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत सामने आ रही थी। डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर सोमवार को औषधि, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी अभियान चलाया। चेकिंग दौरान नगर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमिताएं पाई गई। जिस पर अग्रिम आदेशों तक औषधि एंव प्रसाधन समाग्री अधिनियम 1940 के तहत दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई। साथ ही अन्य मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान नकली दवाओं के रोकथाम के लिए दवाओं के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशला भेजा गया। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी,औषधि निरीक्षक मो. ताज़िम, ऋषभ धामा, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, अपर एसीएमओ धीरेन्द्र पांगती सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


0 Comments