खीर गंगा में आई जल प्रलय, 21 सैकेंड में तबाह हुए बहुमंजिला होटल व भवन ,कई लोगों के हताहत होने की आशंका

by | Aug 5, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, समाचार

उत्तरकाशी।

बादल फटने के कारण खीर गंगा में आई जल प्रलय ने 21 सैकेंड में अपनी खूबसूरती के लिए सुमार धराली का नामों निशान मिठा दिया। इस जल प्रलय में कितने लोग हताहत हुए इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ,आपदा प्रबंधन व पुलिस की टीमें धराली में राहत और बचाव कार्य में जुटी है। कुछ सैकेंड की इस जल प्रलय ने धराली में बहुमं​जिले होटल व आवासीय भवनों को मिट्टी में मिला दिया। डीएम प्रशांत आर्य व एसपी सरिता डोभाल भी धराली पहुंचकर रेस्क्यू अ​भियान पर लगातार नजर बनाएं हैं। वहीं इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही इस आपदा की घड़ी से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं तेल गाड में बाढ़ आने से ह​र्षिल​ स्थित सेना के कैंप को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कुछ सेना के जवानों के हताहत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

उधर, खीर गंगा में बाढ़ के कारण गंगा भागीरथी का प्रवाह रुकने से धराली में झील जैसी ​स्थिति बन गई है। झील में सिविल एविएशन का हैलीपैड भी डूब गया। धराली में गंगा भागीरथी के बीचोंबीच झील बनने से जनपद के नीचले नदी तटवर्ती ईलाकों में बाढ़ आने का ​खतराअ​धिक बढ़ गया है। हालांकि जिला व पुलिस प्रशासन ने अनाउंस मेंट कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!