आपदा के 26 दिन बाद खुली सड़क, तीन गाँव के लोगों ने ली राहत की सांस

by | Aug 31, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 31, 2025

उत्तरकाशी।धराली-हर्षिल आपदा के 26 दिन बाद लोनिवि ने हर्षिल-मुखबा मोटर मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी ।

बीते पांच अगस्त को धराली और हर्षिल में आई आपदा के दौरान भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आर्मी कैंप के समीप हर्षिल-मुखबा मोटर मार्ग का100 मीटर हिस्सा बह गया था। उसके बाद से हर्षिल, बगोरी और मुखबा में कई वाहन भी फंस गए थे। वहीं ग्रामीण पैदल मार्गों से जोखिम भरी आवाजाही करने को विवश थे। गंगोत्री हाईवे सुचारू होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने वहां पर अपनी मशीने पहुंचाई। उसके बाद गंगोत्री हाईवे की ओर से हर्षिल मोटर पुल तक पहाड़ी को काटकर करीब 150 मीटर सड़क का निर्माण किया गया। वहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। वहीं सड़क सुचारू होने के बाद तीन गांव हर्षिल, बगोरी और मुखबा के लोगों और सेना ने राहत की सांस ली है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!