छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष सहित छह पदों पर कुल 15 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन

by | Sep 23, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य

उत्तरकाशी।

राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष सहित छह पदों पर कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। वहीं इससे पूर्व छात्र संगठनों ने मुख्य बाजार में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही नामांकन के बाद अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार तेज कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।कॉलेज के निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप से विनय मोहन चौहान, एबीवीपी से सौरभ पंवार और आर्यन से आशीष कुमार ने अपना नामांकन करवाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के संदीप सिंह सहित निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रोहित राणा, ऋतिक पंवार और सचिव पद के लिए बीवीएन ग्रुप के बृजेश कुमार, ओम ग्रुप के शुभम चमोली और आलोक रावत ने नामांकन करवाया। इसके साथ ही सहसचिव पर संतोषी का एक मात्र नामांकन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की शालिनी रावत और ओमग्रुप की भूमिका सहित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ओम ग्रुप के आयूष बिष्ट और आर्यन ग्रुप से तनूजा व निर्दलीय आयूष बिष्ट ने अपना नामांकन करवाया। आगामी बुधवार को नाम वापसी सहित स्कूटनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!