उत्तरकाशी।
मोरी पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को 327 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।

मोरी पुलिस को चरस तस्कर को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली। सीओ बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के मार्ग दर्शन में पुलिस ने गत गुरुवार रात्रि को थानाध्यक्ष रणवीर चौहान के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मोरी नेटवाड़ देई पुल के पास अमन शर्मा निवासी सौदापुर थाना औद्योगिक नगर पानीपत हरियाणा को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी कर युवक के कब्जे से करीब 327 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस ने तस्कर को मोरी थाने में लाकर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। चरस पकड़ने वाली टीम कॉस्टेबल अनिल तौमर व गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।


0 Comments