उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय एक रेस्टोरेंट में थूक जिहाद का मामला सामने आया है, इसके विरोध हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने बाजार में दुकाने बंद कराई और प्रदर्शन किया।

वहीं थूक जिहाद का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकता दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विस्तृत जांच में जुट गई । गुरुवार दोपहर हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने थूक जिहाद के विरोध में जिला मुख्यालय में मंडी व समस्त दुकाने बंद करवाई। साथ ही थूक जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले समुदाय विशेष के युवक पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। जिला मुख्यालय की शांत वादियों में थूक जिहाद जैसी घटना को अंजमा देने पर जनपद वासियों तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के इस कृत्य की घोर निंदा की है।


0 Comments