बलात्कार कर युवती का गर्भ ठहराने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल, युवती की ​शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

by | Dec 18, 2025 | अपराध, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
December 18, 2025

उत्तरकाशी।

युवती का बलात्कार गर्भ ठहराने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेला भेजा है। मामला मनेरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी अनुसार ने अक्टूबर 2025 में युवती ने मनेरी थाने में आकर एक युवक पर शादी का झांसा देने व बलात्कार कर गर्भवती करने की ​​शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी व त्वरित कानूनी कर्रवाई के मनेरी पुलिस को सख्त हिदायत दी थी। मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडिता, गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर 64 बीएनएस (बलात्कार के केस) मे तरमीम किया। गुरुवार को पुलिस मनेरी झरने के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को टिहरी जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हिमानी पवार, अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र रावत, मुख्य आरक्षी नरविंद रावत व आरक्षी संजय असवाल मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!