-जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा के स्वागत में बस अड्डे से भैरव चौक तक निकाला रोड शो
उत्तरकाशी।
भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा के उत्तरकाशी पहुंचने पर कार्यकताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचे। बस अड्डे पर एकत्रित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राणा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा के स्वागत में बस अड्डे से भैरव चौक तक भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान रोड़ शो शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा के नेतृत्व में पार्टी के मजबूति के लिए तनमन से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल, नितिन पयाल, गौतम रावत, अभिषेक पंवार, गणेश राणा, विजय अवस्थी, गणेश भंडारी, तरवीन राणा आदि मौजूद रहे।


0 Comments