पुलिस ने गुल्म नायक पद से सेवा निवृत हुए भरत चंद रमोला को दी भावभीनी विदाई

by | Mar 31, 2026 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 31, 2026

उत्तरकाशी।

गुल्म नायक पद से सेवा निवृत हुए रनाड़ी गांव निवासी भरत चंद रमोला को पुलिस परिवार ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

मंगलवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में एसपी कमलेश उपाध्याय व सीओ जनक पंवार ने गुल्म नायक पद से सेवा निवृत हुए भरत चंद रमोला को शॉल, मेमेटो, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर समारोह में सेवानिवृत हुए रमोला ने अपने अनुभव व विचार साझा करते हुये सेवाकाल के दौरान स्टॉफ से मिले सहयोग एवं अपनत्व के लिए आभार प्रकट किया। आपको बता दें कि गुल्म नायक पद सेवा निवृत हुए रनाड़ी गांव निवासी भरत चंद रमोला वर्ष 1986 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, 1997 में मुख्य आरक्षी, 2017 में उपनिरीक्षक (वि0श्रे0) व 2026 में गुल्मनायक के पद पर पदोन्नत हुए थे।

रमोला 39वीं , 40वीं वाहिनी पीएसी, एसटीएफ सहित जनपद पौडी गढवाल, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान समय में वह पुलिस लाईन उत्तरकाशी में नियुक्त थे। इस मौके पर निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, एलआईयू राकेश बिष्ट, प्रधान लिपिक रणजीत नेगी, सतीश गौड, कैलाश शाह,खेम चंद रमोला,सुरेश चंद रमोला,अतोल चंद व जयवीर शाह आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!