मारपीट प्रकरण और विभिन्न शिकायतों के बाद शासन की कार्रवाई, जिला क्रीड़ा अधिकारी और सहायक कर्मी निलंबित

by | May 17, 2026 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खेल

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
May 17, 2026

उत्तरकाशी।

मनेरा स्टेडियम स्थित छात्रावास में हुई मारपीट और विभिन्न शिकायतों के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

शासन ने जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता एवं उनके सहायक को निलंबित कर दिया है।अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लगातार मिल रही विभिन्न शिकायतों और छात्रावास में हुई मारपीट की घटना के बाद शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया। जांच और प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है। शासन के इस निर्णय के बाद खेल विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!