भारी हिमस्खलन, मजदूर दबे, सेना और आईटीबीपी निकालने में जुटी

by | Feb 28, 2025 | देश

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
February 28, 2025

गोपेश्वर।

बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा लगे माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इसमें दबे 16 मजदूरों को निकाल दिया गया, जबकि तीन लोगें को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे के हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने से एनडीआरएफ की टीम माणा कैंप तक भी नहीं पहुंच पाई है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!