विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन,नुक्कड़ नाटक से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

by | Mar 1, 2025 | उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 1, 2025

उत्तरकाशी। जनपद स्थापना दिवस पर डुंडा में चल रहा पांच दिवसीय विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन संवेदना समूह के कलाकारों ने सांस्कृतिक और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।डुंडा में मां रेणुका देवी मंदिर में विकास मेला का समापन वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कियह विकास मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का परिचायक है।पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि बीते दस सालो में मेला समिति के अथक प्रयासों से यह आयोजन अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां प्रतिवर्ष स्थानीय जनता की बढ़ती सहभागिता और देव डोलियों के आशीर्वाद से इसका स्वरूप और भी भव्य होता जा रहा है। इस मौके पर लोक गायक संगीता रावत और सुनील कुमार के गानों में दर्शक जमकर झूमे। वहीं संवेदनासमूह के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही मेला मंच पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समापन पर कलाकारों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख डुंडा पदम दत्त जोशी, बुद्धिबल्लभ जोशी, गंगाधर जोशी, लाल सिंह बिष्ट, नत्थी लाल घलवान, जय प्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!