उत्तरकाशी।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने उत्तरकाशी पहुंचकर नगर क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ मेडिकल स्टरों से जीवन रक्षक दवाओं के सैंपल भरे।
शनिवार को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी ने नगर के भैरव चौक,विश्वनाथ चौक व मेन बाजार में एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीपी नेगी ने मेडिकल स्टरों से जीवन रक्षक दवाओं के सैंपल भर कर जांच के लिए अपने पास रखे। साथ ही दुकानों में दवाओं का रजिस्ट्रमेनटेंन नहीं करने वाले दवा विक्रेताओं रजिस्ट्रमेनटेंन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक नेगी ने दुकानों के अंदर और बाहर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औषधि निरीक्षक सीपी नेगी ने दवा विक्रेताओं से दुकानों में पुन: खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।


0 Comments