55 भेड़ों की ठंड के कारण मौत, राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

by | Mar 3, 2025 | उत्तरकाशी

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 3, 2025

उत्तरकाशी। डुंडा के कचडूधार के जंगलों में 55 भेड़ों की ठंड के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग और राजस्व विभाग मौके पर पहुंचा। वहां पर नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है। वहीं पशुपालन विभाग अन्य भेड़-बकरियों की स्वास्थ्य जांच कर रही है। राजस्व उपनिरीक्षक दशरथ नाथ ने बताया कि डुंडा के कचडूधार के जंगलों में पिलंग गांव के ग्रामीण अपने भेड़ और बकरियों का डेरा डाले हुए थे। बीते 27 और 28 फरवरी को हुई बरसात के दौरान अचानक भेड़ों की मौते होने लगी। इसकी सूचना भेड़पालकों ने राजस्व विभाग को दी। उसके बाद विभागीय टीम वहां पर पहुंची। नाथ ने बताया कि कुछ भेड़ों की मौत पहले हो चुकी थी तो दो तीन भेड़ों की मौत मौके का स्थलीय निरीक्षण करने गई टीम के सामने भी हुई है। उसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को जांच के लिए बुलवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि इनकी मौत ठंड के कारण हो रही है। क्योंकि इन दिनों भेड़पालक उनकी ऊन निकालने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए बीते दिनों में ऊंचाई में तापमान में भारी गिरावट आने के कारण वह ठंड को सहन नहीं कर पाई। इस कारण उनकी मौत हो गई।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!