उत्तरकाशी
।बाड़ाहाट रेंज के वन कर्मियों ने अगोड़ा और निसमोर गांव में वन्य जीव दिवस मनाया वन कर्मियों ने ग्रामीणों से वनों को आग से सुरक्षाति रखने की अपील।सोमवार दोपहर 12 बजे वन कर्मियों की अलग अलग टुकड़ियां असी गंगा घाटी के आगोड़ा व निसमोर गांव पहुंची। अगोड़ा में वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर वन्य जीव दिवस मनाया। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वन्य जीव संरक्षण से जुड़े संगठनों को सहयोग प्रदान करने लिए प्रेरित किया गया। वहीं निसमोर गांव में आयोजित गोष्ठि में वन दरोगा पिंगल दास ने कहा कि वन जीवन का आधार है। इन्हें संरक्षित और आग से बचाए रखने के लिए सभी लोगों को सजग रहने की जरुरत है। उन्होंने ग्रामीणों से आग की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।


0 Comments