उत्तरकाशी।
बर्फबारी से अवरुद्ध गंगोत्री राजमार्ग को बीआरओ ने सुक्की टॉप तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया, इससे आगे राजमार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं जिला प्रशासन ने मुखबा में पीएम मोदी के आगामी 6 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 6 मार्च को मुखबा और हर्षिला का दौरा प्रस्तावित है,मुखबा और हर्षिल क्षेत्र मे बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद होने के साथ ही दौरे की तैयारियां भी बाधित हुई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीआरओ ने गंगोत्री राजमार्ग को सुक्की टॉप तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।

सुक्की टॉप से आगे राजमार्ग 4 वाय 4 स्किड लगे वाहनों क लिए राजमार्ग खुला है, लेकिन अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए राजमार्ग अभी जोखिम भरा है। मौसम साफ रहने पर बीआरओ ने कल बुधवार दोपहर तक धराली तक राजमार्ग को खोलने का दावा किया है।


0 Comments