उत्तरकाशी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों लेकर हर्षिल-मुखबा पूरी तरह से सज गया,डीएम ने सोशल मीडिया एकाउंट से की पीएम के दौरे की पुष्टी
मंगलवार को डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शाम साढे चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल और मुखबा दौरे को लेकर चल रही तैयारियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी की है। डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हर्षिल तैयार नाम का शीर्षक लिखकर तस्वीरें शेयर की है।

पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हर्षिल में भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जहां से पीएम मोदी सीमांत गांव के लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां पीएम मोदी मॉ गंगा की विशेष पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही मुखबा में बनाए गए व्यू प्वाइंट से पीएम मोदी हर्षिल घाटी की सुंदर वादियों का दीदार करेंगे। वहीं पीएम के दौरे को लेकर एसपीजी की अलग अलग टुकड़ियां हर्षिल- मुखबा के लिए रवाना हो गई हैं।


0 Comments