उत्तरकाशी।
जिला प्रशासन ने हर्षिल-मुखबा में कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की दौरे की तैयारी पूर्ण कर ली,गुरुवार को शीतकालीन यात्रा पर मुखबा आएंगे देश के पीएमदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार शीताकालीन यात्रा पर मॉ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा पहुंचेंगे।

जिला प्रशासन ने पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए मुखबा-हर्षिल को भव्य रुप से सजाया गया है। पीएम मोदी गुरुवार सुबह करीब साढ़े नो बजे हर्षिल हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से पीएम मुखबा गांव में पहुंचकर मॉं गंगा के शीतकालीन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। मुखबा से पीएम नरेंद्र मोदी देश के नाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देंगे। पीएम के स्वागत के लिए मुखबा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया। पीएम की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार बड़े अधिकारी व सभी सुरक्षा एजेंसियां हर्षिल पहुंच चुके हैं। हर्षिल में पीएम मोदी सीमांत गांव मुखबा, बगोरी,जसपुर, छौलमी, धराली व पुराली के ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।


0 Comments