मुखबा-हर्षिल में सुरक्षा व्यवस्थाएं हुई चाक चौबंद,डीजीपी दीपम सेठ ने किया निरीक्षण

by | Mar 5, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राजनीतिक, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 5, 2025

उत्तरकाशी।पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर डीजीपी दीपम से सेठ ने मुखबा-हर्षिल में वीवीआईपी रुट का निरीक्षण कर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। पीएम नरेंद्र मोदी का गुरुवार को हर्षिल- मुखबा में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ में मुखबा-हर्षिल सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

डीजीपी दीपम सेठ ने वीवीआईपी रुट का निरीक्षण किया। डीजीपी ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारियों, ड्यूटी प्रभारियों, पुलिस बल, बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीजीपी ने सुरक्षा बलाें के साथ सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए।

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 7 हजार ज्यादा पुलिस अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

उत्तरकाशी।केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों को छोडकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है।पीएम मोदी की सुरक्षा में हर्षिल-मुखबा में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित सात आईपीएस, पांच एडिशनल एसपी तथा 16 सीओ तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त तीन कंपनी पीएएसी सहित करीब सात हजार पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनाती रहेगी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!