पीएम नरेंद्र मोदी ने मुखबा से किए हिमालय के सुंदर और मनमोहक दृश्य अपनी आंखों मे कैद, मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की

by | Mar 6, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देश, राजनीतिक

उत्तरकाशी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखबा पहुंचकर मॉ गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुखबा में बनाए गए व्यू प्वाइंट से पीएम मोदी ने दूरबीन से हिमालय मनमोहक नजारा देखा। इस दौरान हिमालय का मनमोहक नजारा देख पीएम मोदी अभिभूत नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने बर्फ की सफेद चादर से ढकी हिमालय की ऊंची चोटियाें का मनमोहक दृश्य अपनी ऑखों में कैद किया।

माॅ गंगा मायके के पीएम मोदी ने सीमांत क्षेत्र की महिलाओं के बीच जाकर उनका पारंपरिक तांदी नृत्य देखा। तांदी नृत्य के लिए महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों सजी थी। मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पांच मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, सुधांशु सेमवाल सहित अन्य तीर्थपुरोहितों पीएम से माॅ गंगा की विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई।

इसके बाद देश के पीएम ने हर्षिल में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही मोटर बाईक ट्रेकिंग रैली को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित भारत सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद रहे

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!