उत्तरकाशी।
मुखबा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के सामने शीतकालीन यात्रा का सशक्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड शीतकालीन पर्यटन का गढ़वाली में घाम तपो पर्यटन के रुप में ब्रांडिंग। पीएम मोदी ने देश के कॉर्पोरेट जगत, फिल्म उद्योग,योग साधकों और युवाओं से शीतकालीन पर्यटन का अनुभव पाने के लिए उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित किया।

गुुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी के मुखबा पहुंचे थे। मुखबा और हर्षिल से पीएम नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन तीर्थयात्रा और पर्यटन को जोरदार तरीके से बढ़ावा दिया। उन्होंने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, कॉर्पोरेट जगत और फिल्म उद्योग को सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को घाम तपोपर्यटन’ यानि (धूप सेंकने) के रूप में ब्रांडिंग की।
पीएम ने हर्षिल में माणा हिमस्खलन पीड़ितों के प्रति की संवेदना व्यक्ति
उत्तरकाशी।
गुरुवार को हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले माणा में हिमस्खलन के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अपने संबोधन में पीएम ने उत्तराखंड की गहरी आध्यात्मिक आभा के बारे में बात की और देव भूमि के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किए।

पीएम मोदी ने कहा कि वे मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में अपने लोगों के बीच आकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने याद किया कि मां गंगा की कृपा से ही उन्हें दशकों तक उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिला और मां गंगा के आशीर्वाद से वे सांसद के रूप में काशी आए। उन्होंने कुछ महीने पहले हुई एक गहन अनुभूति का खुलासा किया, मां गंगा ने उन्हें अपने बच्चे की तरह गले लगाया और आज, उन्हीं के स्नेह ने उन्हें मुखबा तक पहुंचाया। पीएम ने ने हर्षिल की अपनी ‘दीदी-भुली’ (बहनों) को भी याद किया, जो अक्सर उन्हें क्षेत्र के प्रसिद्ध राजमा और अन्य स्थानीय उत्पाद भेजा करती थीं। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड का दशक आकार ले रहा है, पीएम ने कुछ साल पहले केदारनाथ की अपनी यात्रा को याद किया, जब देवी का आशीर्वाद लेने के बाद, एक अंतरात्मा ने घोषणा की थी कि यह दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि वह क्षण केवल एक व्यक्तिगत भावना नहीं थी, बल्कि बाबा केदार से एक दिव्य प्रेरणा थी। आज वे शब्द वास्तविकता में बदल रहे हैं। उत्तराखंड नए रास्तों पर आगे बढ़ रहा है और राज्य के गठन की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है।
पीएम के साथ दिखी सीएम की शानदार बॉडिंग,थपथपाई पीठ
उत्तरकाशी
शीतकालीन यात्रा पर आए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम पुष्कर धामी की शानदार बाॅंन्डिग दिखी। प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह सीएम धामी को शाबासी और प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए।

भाषण खत्म कर सीएम जैसे ही पीएम के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी। पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन्हें अमल में लाने के सीएम धामी के अंदाज को शीर्ष स्तर पर पसंद किया।


0 Comments