उत्तरकाशी।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन का श्रीगणेश हुआ है। गुरुवार मुखबा हर्षिल पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पीएम मोदी के जाने बाद मीडिया को अपना बयान जारी किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने तथा गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश करने पर उत्तराखंड की जनता की तरफ से पीएम मोदी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुरोध पर पीएम के हर्षिल-मुखबा में आने के बाद अब निश्चित रूप से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन को भी पंख लगेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा में दिये संदेश के बाद दुनिया के पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे। जिससे यहां वर्ष भर पर्यटन के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि बाईब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत उत्तरकाशी के जांदुग गांव का डेस्टिनेशन मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें गांव के जीर्ण-क्षीर्ण भवनों को पुननिर्मित करते हुए होम स्टे के रूप में विकसित किए जाने का अभिनव प्रयास किया गया। भारत सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम में रुपये 993.00 लाख के विभिन्न कार्य सम्पादित कराए गए। गंगोत्री-यमुनोत्री का मास्टर प्लान में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि यमुनोत्री में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में किया जाना भी प्रस्तावित है।


0 Comments