आगामी चारधाम यात्रा सीजन में अतिथि देवाे भव की थीम पर कार्य करेंगे पुलिस अधिकारी व जवान,एसपी

by | Mar 11, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 11, 2025

उत्तरकाशी।एसपी सरिता डोबाल ने आगामी चारधाम यात्रा सीजन में अतिथि देवो भव की थीम पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों कार्य करने निर्देश दिए।मंगलवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी सरित डोबाल की अध्यक्षता में मासिक क्राईम बैठक और सम्मेलन आयाेजित किया गया। बैठक में सबसे पहले एसपी डोबाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं को जानी।

एसपी ने कहा कि अगर किसी को भी विभागीय समस्या हो तो वह समय पर अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। ताकि समय पर समस्या का निस्तारण किया जा सके। एसपी डोबाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार करते हुए उनकी हर सम्भव मदद करें। इस मौके पर नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले बड़कोट थाने के एसआई गंभीर तोमर ,भूपेंद्र तोमर, हेंड काॅस्टेबल सुरेश थपलियाल व अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं एसपी ने होली को देखते हुए सभी थानों को पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार पंवार, अजय कुमार, राकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!