उत्तरकाशी
आराध्य कचड़ू देवता के पौराणिक मंदिर में नई मूर्ति व चांदी के ढोल की रनाड़ी गांव में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। धनारी, डुंडा व बरसाली क्षेत्र के आराध्य कचड़ू देवता का रनाड़ी गांव मेें धार्मिक अनुष्ठान का भंडारे के साथ बुधवार को समापन हो गया।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कचड़ू देवता की नवनिर्मित मूर्ति व ग्रामीणों और भक्तों सहयोग से तैयार चांदी के ढोल की विशेष पूजा-अर्चना व हवन-यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के अंतिम दिन कचड़ू देवता की डोली व चांदी के ढोल की अगुवाई में ग्रामीणों ने नव निर्मित मूर्ति को गांव के पौराणिक मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद देवता ने गांव ध्याणियों तथा धार्मिक अनुष्ठान में बाहर से पहुंचे भक्तों को सुख समृदि का अशीर्वाद दिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगो ने भोग लेकर कचड़ू देवता की डोली से जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर कचड़ू देवता का पश्वा खेम चंद रमोला,समिति के अध्यक्ष किशन चंद रमोला,सुरेश चंद रमोला,भाजपा कार्यकर्ता राजदीप परमार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, अरविंद चंद रमोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, धर्म सिंह रजवार,भरत चंद रमोला, मुकेश जगमोहन चौहान, सोबन चंद, सूरत चंद, शूरवीर चंद पंडित रामनरेश नौटियाल, राजेश नौटियाल, महावीर रजवार, मुलायम चंद, मदन राणा, उमाशंकर पैन्यूली,कुलवीर रजवार,जयवीर शाह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।


0 Comments