एसपी ने पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को ऑनलाइन व डिजिटल कार्य प्रणाली से अपडेट रहने के दिए निर्देश।

by | Mar 20, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 20, 2025

उत्तरकाशी। एसपी सरिता डोबाल ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन व डिजिटल कार्य प्रणाली से अपडेट रहने के निर्देश दिए ।

गुरुवार को एसपी सरिता डोबाल ने पुलिस कार्यालय निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों कर्मियों को आधुनिक समय में ऑनलाइन व डिजिटल कार्य प्रणाली से अपडेट रहने के दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी डोबाल ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों व पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कार्यालय में साइबर सेल, मीडिया सेल, सत्यापन सेल, डीसीआरबी, महिला काउंसलिंग सेल, समन सेल, लोक सूचना प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, चारधाम सेल व यातायात कार्यालय में पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया। यातायात कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसपी डोबाल ने निरीक्षक यातायात को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रुटीन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!