उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी पहुंचने पर राज्य स्तरीय टिहरी कप महिला फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम स्वागत किया। मनेरा स्टेडियम की महिला फुटबाल टीम ने टिहरी कप में चमोली को 3-2 हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया था।

स्टेडियम की टीम से भावना शाही टूर्नामेंट का बेस्ट खितबा मिला था,शुक्रवार को फुटबाल प्रशिक्षक कुमारी ज्योति ने नेतृत्व में विजेता टीम मनेरा स्टेडियम पहुंची। यहां जिलाक्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट ने ट्रॉफी के साथ टीम का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।



0 Comments