उत्तरकाशी। उपला टकनौर क्षेत्र की आठ गांव की महिलाओं ने गंगोत्री विधायक से मुलाकात कर हर्षिल में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध किया।
शनिवार को उपला टकनौर क्षेत्र के सुक्की, झाला,जसपुर,पुराली, धराली,मुखवा, हर्षिल व बगोरी गांव की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंची। यहां कैंप कार्यालय में महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान से मुलाकात की।

यहां महिलाओं ने विधायक चौहान के सामने हर्षिल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान का विरोध किया। इस दौरान विधायक सुरेश चौहान ने डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट से वार्ता कर तत्काल शराब की दुकान की निविदा निरस्त करने के निर्देश दिए।विधायक चौहान ने सभी महिलाओं को हर्षिल में शराब की दुकान न खोले जाने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने हर्षिल में शराब की दुकान खोलने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


0 Comments