-रामलीला मैदान में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग ने बांटे दिव्यांगों को सहायक उपकरण
-कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा.निशंक ने किया सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन
उत्तरकाशी। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आजाद मैदान उत्तरकाशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंच पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचना किया।

रविवार को सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जन सेवा की थीम पर आजाद मैदान में आयोजित बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। पूर्व निशंक ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसे कार्य हुए हैं जो देश में मिशाल बने हैं। कार्यक्रम के दौरान विकास से जुड़े विभागों ने स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं समाज कल्याण विभाग ने जनपद के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

इस दौरान विभिन्न विभागों ने जनपद के अनेक गांव से पहुंचे लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल भाषण सुना। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री निशंक व अन्य अतिथियों ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। वहीं संवेदना समूह व स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने किया।इस मौके गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट, एसपी सरिता डोबाल, मुख्यमंत्री समन्वयक किशोर भट्ट,सीडीओ एसएल सेमवाल, एसडीएम मुकेश चंद रमोला, देवानंद शार्मा, भाजपा नेता हरीश डंगवाल सहित बड़ी संख्या में लोग व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


0 Comments