-बैठक में संगठन ने पदोन्नत हुए फार्मेसी अधिकारियों का किया स्वागत
-गत वर्ष यात्रा ड्यूटी देने वाले फार्मेसी अधिकारियों के टीए-डीए का जल्द भुगतान किया जाय
उत्तरकाशी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चारधाम यात्रा में 55 वर्ष से अधिक के फार्मेसी अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात न किया जाए। इसके साथ ही गत वर्ष 2024 की यात्रा ड्यूटी का भुगतान भी नहीं किया गया है। उसके जल्द भुगतान की मांग की गई।डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष अजय जोशी और सचिव जयप्रकाश मटवाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन ने पदोन्नत हुए फार्मेसी अधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

अजय जोशी ने बताया कि गत वर्ष की चारधाम यात्रा में ड्यूटी देने वाले फार्मेसी अधिकारियों के अभी टीए-डीए नहीं दिया गया। जोशी ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए शासन ने जनपद में फार्मेसी अधिकारियों के 63 पद सृजित किए हैं। इन पदों को क्रियाशील करने का अधिकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया है,लेकिन अभी तक पदों को क्रियाशील नहीं किया गया है। इसलिए जल्द ही इन पर नियुक्ति की जाए। वहीं जिन अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। उनमें तैनात फार्मेसी अधिकारियों को प्रभार भत्ता दिया जाए। इस मौके पर रतनमणी नौटियाल, बीएस पंवार, रविंद्र मेहरा, मुकेश नाथ, गोपाल राणा, विजय भारत पुरी, अनिल पुरी, दिनेश नौटियाल, कुशला शाह, गौतम राणा, प्रकाशमणी नौटियाल्र, अजय चौहान, दिनेश, विमलेश आदि मौजूद रहे।


0 Comments