तीन साल की उपल​ब्धियां गिनाई ,बोले विधायक जिले के विकास के लिए हुए कई ऐतिहासिक काम

by | Mar 25, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राजनीतिक, समाचार, स्वास्थ्य

– शिविर में समाज कल्याण के सौजन्य से जिला दिव्यांग पूनर्वास केंद्र ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

– ​शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा रोजगार सृजन के लिए ग्रामीणों व समूह को बांटे सहायता रा​शि के चैक​
उत्तरकाशी। सेवा, सुशासन और विकास की थीम पर डुंडा में बहुद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया,​शिविर दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण।

मंगलवार को डुंडा विकास खंड कार्यालय में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन तथा विकास की ​​थीम पर बहुद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। ​शिविर का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में सरकार तथा अपनी तीन साल की उपल​ब्धियां जनता के बीच रखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है, उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए कई ऐतिहासिक काम किए गए हैं।

वहीं ​​शिविर के दौरान बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, वन सहित विकास जुड़े विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना तथा रोजगार सृजन के लिए लाभार्थियों को सहायता रा​शि के चैक वितरित किए गए। ​शिविर में समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से जिला दिव्यांगपूनर्वास केंद्र ने 5 कान की मशीन, 2 ब्लाइंड छड़ी, 1 छड़ी 1 वाकर व 1 व्हीलचियर आदि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम देवानंद शार्मा,बीडीओ दिनेश चंद्र जोशी,प्रमुख विनीता रावत प्रमुख शैलेंद्र कोहली, विक्रम पंवार, देशराज बिष्ट, रजनेश चौहान,लोकेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अ​धिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!