पथ संचलन के दौरान भारत माता के जयकारे लगाने के साथ स्वयं सेवकों ने हिंदू नववर्ष का स्वागत है, जैसे नारे लगाए।
उत्तरकाशी। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने संपूर्ण उत्तरकाशी नगर में पथ संचलन किया

हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शनिवार शाम घोष ध्वनि के साथ नगर के भैरव चौक, विश्वनाथ चौक सहित संपूर्ण नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाने के साथ स्वयं सेवकों ने वंदे मातरम, हिंदू नववर्ष का स्वागत है, जैसे नारे लगाए। साथ ही नगर वासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। पथ संचलन में विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान,हरीश डंगवाल, अमित सेमवाल, राजवीर रांगड़, रमेश चौहान, राजीव बहुगुणा,विजय संतरी,देशराज बिष्ट लोकेंद्र बिष्ट, ज्ञानचंद रमोला, जगमोहन रावत,ओमप्रकाश सेमवाल सहित बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवी मौजूद रहे।


0 Comments