नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ व अन्य देवी मंदिर में जुटी रही श्रद्धालुओं भीड़, शैलपुत्री की हुई विशेष पूजा अर्चना

by | Mar 30, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 30, 2025

-नगर के शक्ति मंदिर, कुटेटी देवी, महिषासुर मर्दिनी, काली माता सहित अन्य देवी मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना

-सिद्धपीठ व अन्य देवी मंदिरों में हरियाली डालकर नौ दिनों तक की जाएगी पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर की सिद्धपीठ मां कुटेटी देवी सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही,श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री से मांगा सुख समृद्धि अशीर्वाद।

रविवार सुबह से लेकर शाम तक चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

भक्तों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। नगर के शक्ति मंदिर, कुटेटी देवी, महिषासुर मर्दिनी, काली माता, रेणुका देवी सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं ग्रामीण इलाकों में मां चंदोमति देवी, डुंडा, व गढ़ गांव में रेणुका देवी तथा रनाड़ी गांव में मां राजराजेश्वरी सहित अन्य मंदिरों में हरियाली डालकर नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!