-गंगोत्री धाम में शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ खोले जाएंगे मंदिर के कपाट
– गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का हो जाएगा चारधाम यात्रा का आगाज
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर आगामी 30 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री पांच मंदिर ने दोपहर जिला मुख्यालय पर बैठक कर कपाट खोले जाने का शुभ मुहुर्त तय।

गंगा जी की विग्रह डोली 29 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी और 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुंचने पर शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली शीतकाली प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा पाठ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। मां गंगा विग्रह डोली पैदल करीब 15 किमी दूरी पर स्थिति भैरो घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी। यहां पर रात्री विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांगों के अनुसार अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को शुक्ल पक्ष बैशाख को मां गंगा के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।


0 Comments