-नगर में समुदाय के लोगों ने मिठाई बांट कर ईद उल फितर की बधाई दी
-नमाज अदा कर जनपद के अमन चैन और कौम की तरक्की की मांगी दुआ
उत्तरकाशी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर पर जनपद में अमन चैन की दुआ मांगी,एक दूसरे गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गत रविवार को चांद के दीदार के बाद सोमवार सुबह से लेकर देर शाम तक ईद उल फितर का त्योहार मनाया। भटवाड़ीरोड़ स्थित मस्जिद में उन्होंने भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा कर जनपद में अमन चैन और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाजार में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिठाई बांट कर ईद उल फितर की बधाई दी। जामा मस्जिद अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि रविवार शाम को 6 बजकर 35 मिनट पर चांद का दीदार किया गया। सोमवर को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं पुलिस ने ईद के दौरान मजिस्द मोहल्ले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, मस्जिद के आसपास जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर अकरम बेग, हाजी इरशाद कुर्रेशी, आजम बेग, जावेद खान, नासिर शेख, नसीर खान, वाशिप अहमद, सिराज अली, सुहेली अली आदि मौजूद रहे।


0 Comments