राज्य ​प्राथमिक ​शिक्षक संघ शाखा ने सेवानिवृ​त्ति पर चार ​शिक्षक एवं ​शि​क्षिकाएं किए सम्मानित,सम्मान समारोह किया आयोजन

by | Mar 31, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, शिक्षा

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
March 31, 2025

– संघ ने सेवानिवृ​त्ति पर ​​शिक्षक शेरदास, ​शि​क्षिका सुमनलता बहुगुणा, ऊषा पुरी तथा कोमल असवाल को किया सम्मानित

उत्तरकाशी। राज्य प्राथमिक संघ शाखा भटवाड़ी ने जिला मुख्यालय पर सेवानिवृत्त ​हुए शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया, समारोह में सेवानिवृ​त्ति पर 4 ​शिक्षक एवं ​शि​क्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक संघ शाखा भटवाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा की पहल पर पहली बार ​शिक्षकों की सेवानिवृ​त्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया।

जिला मुख्यालय के गांधी विद्या मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पालिकाध्यक्ष भपेंद्र चौहान के ​शिक्षक संघ भटवाड़ी की इस अ​भिनव पहल की सरहाना कर सेवानिवृत्त हुए ​शिक्षकों के उज्जवलभ​विष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संघ ने सेवानिवृत्त हुए ​​शिक्षक शेरदास, ​शि​क्षिका सुमनलता बहुगुणा, ऊषा पुरी तथा कोमल असवाल को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान में ​शि​क्षिकाविनीता पंवार ने एक सुंदर कविता का वाचन किया। इस मौके पर जय सिंह चौहान, रामप्रकाश रावत, राजाराम नौटियाल, हरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष विमला बागियाल, ममता पेटवाल, जशोदा गुसाईं, सुरेश रमोला, भागीरथ सेमवाल, संतोष राणा, रमेश पंचोली आदि उपस्थित रहे, समारोह में कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र अवस्थी ने किया।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!