पुलिस ने पकड़ी स्मैक की बड़ी खैफ , 9 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

by | Apr 1, 2025 | अपराध, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देहरादून

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 1, 2025

-पहले कॉल सेंटर में करता था काम,आया स्मैक बेचने वालों के संपर्क,तब बेचना शुरू किया

-एसपी डोबाल ने टीम की इस सफलता दिया 5 हजार रुपये का पुरस्कार

उत्तरकाशी। कोतवाली पुलिस ने 31.13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, एसपी ने टीम की इस सफलता पर 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

गत 31 मार्च शाम को सीओ जनक सिंह पंवार के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस ने एसओ भावना कैंथोला ने नेतृत्व में मनेरा बाईपास के पास दिलसौड़ को जाने वाले रास्ते पर दीपक नाम के तस्कर को 31.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा पंजीकृत किया। तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कॉल सेन्टर मे काम करता था, इसी दौरान वह स्मैक बेचने वालों के संपर्क में आया और स्मैक को बेचना शुरु कर दिया। एसपी सरिता डोबाल ने पुलिस टीम की इस सफलता पर ईनाम के तौर पर 5 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है। पुलिस ने दीपक बालियान पुत्र तेजपाल निवासी जैतपुर गढी थाना भैराकल, मुजफ्फरनगर यूपी हाल निवासी नया गॉवचंदबनी थाना पटेलनगर देहरादून से बरामद स्मैक की कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी है। स्मैक पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट, उपनिरीक्षक दीपशिखा, हैड कॉस्टेबल रंजीत, कॉस्टेबल नीरज रावत, दीपक चौहान, कविता व सपना आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!