एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने पीएम को भेजा ज्ञापन,1 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर करेंगे विरोध

by | Apr 1, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 1, 2025

पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में एडीएम के माध्यम से पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन।

-बोले मोर्चा से जुड़े कर्मचारी उन्हें सरकार की कोई भी स्कीम नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए।

उत्तरकाशी। पुरानी पेंशन बाहली मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों ने कहा कि जहां पहले एनपीएस में सरकार और कर्मचारियों का अंशदान 40 प्रतिशत था। वहीं अब यूपीएस में इसे 100 प्रतिशत कर दिया है, जो कि शेयर बाजार पर आधारित है।

मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा से जुड़े कर्मचारी अध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने एडीएम पीएल शाह के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को एनपीएस व यूपीएस के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन में कर्मचारी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की परवाह न करते हुए कर्मचारियों पर जबरन एनपीएस और ओपीएस थोपा है। कर्मचारियों कहा कि उन्हें सरकार की कोई भी स्कीम नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि आगामी 1 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अजय रावत, रामगोपाल पंवार, विपिन बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, रमेश बिष्ट, अजीत पंवार आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!